राजपुरा दोपहर दो बजे तक पूर्ण बंद रहा
राजपुरा। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही भारत बंद की बातों को उस समय अमली जामा पहना दिया गया जब सोमवार देर रात व्यापार मंडल व कुछ हिंदू संगठनों की ओर से बंद कराने का फैसला लिया। राजपुरा मंगलवार को दोपहर दो बजे तक बंद रहा। व्यापारी नेता व हिंदू संगठनों के लोग बाजारों में आरक्षण समाप्त करो के नारे लगाते हुए दुकाने बंद करवाते रहे। वहीं ट्रैफिक आम दिनों की तरह चलता रहा।
आम लोगों को इस बंद के बारे में जानकारी सुबह मिलने से पहले लगभग हलवाई, सब्जी मंडी, रेहड़ी वालों ने अपना कारोबार शुरू कर दिया। व्यापार मण्ंल व हिंदू संगठनों नेबंद होने की सूचना लोगों को दी। लोग बाजारों में दुकाने बंद करवाने के लिये निकल पड़े। लोगों ने बिना किसी विरोध के दुकानें बंद कर दी। लोगों ने इलाके के स्कूल व कालेज भी बंद करवा दिए। इस बीच ट्रैफिक तो आम दिनों की तरह चलता रहा और कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।