नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर भाजपा ने जश्न मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
नोटबंदी का एक साल पूरा होने का जश्न मनाते हुए बुधवार को पटियाला में भाजपा ने लड्डू बांटे। साथ ही काले धन का पुतला फूंका। भाजपा जिला पटियाला के प्रधान एसके देव की अगुवाई में सरहंदी गेट पर समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नोटबंदी कारण देश के लोगों को हुए विभिन्न फायदों के बारे में बताया।
जिला प्रधान एसके देव ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी संबंधी लिया गया फैसला सराहनीय है। उन्होेंने कहा कि आधुनिक तकनीक के युग में सभी के पास स्मार्ट फोन हैं। सभी को ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए देश को डिजिटल इंडिया की तरफ ले जाना चाहिए।
फोटो नंबर-08पीटीएल03पी
कैप्शन--बुधवार को पटियाला में काले धन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते भाजपा के नेता।