फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने नशों को जड़ से खत्म करने की दी हिदायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवाएं देने में पटियाला पूरे पंजाब में अव्वल
विज्ञापन

- बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा करने वाले पुलिस अफसर और कर्मी सम्मानित
- डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने मेडल और प्रशंसा पत्र बांटे

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला ।
डायरेक्टर जनरल पुलिस (पंजाब) सुरेश अरोड़ा ने नशे और अन्य अपराधों से जुड़े सनसनीखेज केसों को हल करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला पुलिस हेडक्वार्टर में सम्मानित किया। इस बीच उन्हें पदोन्नति, मेडल व प्रशंसा पत्र दिए गए। इस मौके पर बताया गया कि साल 2017 के दौरान अब तक पटियाला पासपोर्ट सेवाएं देने में पंजाब में पहले स्थान पर रहा। इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीजीपी ने पटियाला के सभी गजटेड अफसरों, मुख्य अफसरों, चौकी इंचार्जों के साथ ड्रग और लॉ एंड आर्डर संबंधी मीटिंग ली। इस मौके पर डीजीपी ने नशे को जड़ से खत्म करने और आम जनता के साथ मधुर संबंध बनाने पर जोर दिया। डीजीपी ने पुलिस मुलाजिमों की तकलीफें भी सुनीं। साथ ही पुलिस कर्मचारियों की भलाई के लिए और थानों व पुलिस लाइन में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला पटियाला को 50 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

बैठक में आईजी पटियाला जोन एएस राय, डीआईजी सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी एस भूपति मौजूद रहे। डीजीपी ने कप्तान पुलिस ट्रैफिक एवं सिक्योरिटी कम कम्यूनिटी पुलिस अधिकारी कंवरदीप कौर, एएसआई सुखजिंदर सिंह इंचार्ज पासपोर्ट शाखा को डीजीपी कमांडेशन डिस्क और इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह इंचार्ज जिला सांझ केंद्र को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पटियाला में पिछले समय के दौरान देसी बम तैयार करके परीक्षण करने वाले बाप-बेटे के गिरोह को बेनकाब कर 15 देसी बम और भारी मात्रा में बम तैयार करने वाली सामग्री बरामद करने पर एसपी डी हरविंदर सिंह विर्क, डीएसपी सुखमिंदर सिंह चौहान को सम्मानित किया।
विज्ञापन


फोटो नंबर--22पीटीएल06
कैप्शन--पटियाला में पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों को सम्मानित करते डीजीपी सुरेश अरोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें