फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से भड़की महिलाएं

Sat, 04 Jan 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर की कादियां चुंगी के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। इस दौरान महिलाओं ने रास्ते में गैस सिलेंडर लगाकर यातायात बंद कर दिया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुमन आहूजा और प्रभारी कमलेश सेठ के नेतृत्व में शनिवार को महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता कादियां चौक पर इकट्ठे हुए। इस प्रदर्शन में भाजपा के जिला प्रधान सुरेश भाटिया और भाजयुमो के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे भाजपा के जिला प्रधान सुरेश भाटिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है।

अब गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी जनता में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से गरीब के घर में रोटी का जुगाड़ होना मुश्किल हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से बढ़े सिलेंडराें की कीमत वापस लेने की मांग की। इस मौके पर शिव कुमार त्रिपाठी, सुनील चाचोवालिया, ज्ञान चंद, सुरेश कुमार गोयल, अभिनव मल्होत्रा, दीपक भाटिया, राकेश भट्टी, अनिल डोली, राधिका भंडारी, कुसुम शर्मा, गुरशरण कौर, संतोष सैनी, राधा रानी, लवली खन्ना, सुरजीत कौर, गुरदेव साबा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें