सुजानपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर स्टेडियम ग्राउंड सुजानपुर में प्रधान घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चार दिवसीय हाकी टूर्नामेंट के अंतिम दिन रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले कराए गए। फाइनल मैच जीतने वाली शादीपुर स्पोर्ट्स क्लब की टीम को डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने ट्राफी भेंट की।
पहला सेमीफाइनल फाइनल मैच 20 जैक राइफल व 11 फर्स्ट जैक के बीच खेला गया। 20 जैक राइफल की टीम ने दो एक से मुकाबला जीत लिया। दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला चेला स्पोर्ट्स क्लब व शादीपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। शादीपुर क्लब की टीम ने पांच-चार से मुकाबला जीत लिया।
इसके बाद फाइनल मुकाबला 20 जैक राइफल व शादीपुर के बीच खेला गया। मैच की समाप्ति पर दोनों टीमें तीन-तीन गोल से बराबरी पर रहीं। इस पर मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से कराया गया। शादीपुर की टीम ने पांच गोल किए और 20 जैक राइफल की टीम केवल दो गोल ही कर पाई ।
शादीपुर की टीम ने आठ-पांच से मुकाबला जीत लिया। क्लब ने मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर दिनेश सिह बव्बू व विशेष अतिथि काउंसिल प्रधान रूप लाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर कौसिल प्रधान रूप लाल ,चेयरमैन डा दर्शन त्रिपाठी ,महासचिव बुद्वि सिंह, मोहन लाल उपप्रधान, कौसिल उपप्रधान डा अविनाश डोगरा, विजय सच्चर, पार्षद महिन्द्र बाली, डिपंल शर्मा, रजिन्द्र कौर, जसपाल सिंह,जगमोहन राय, सर्वजीत सिंह,बलवीर मन्हास , राजवीर सिंह, नंद किशोर, अमित चांद, इंद्रजीत, ओंकार सिंह, कमल किशोर,, सहित अन्य उपस्थित थे।