फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात करोड़ की हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2014 10:55 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। बटाला पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने बटाला- जालंधर बाईपास से बुधवार को दो स्मगलरों को डेढ़ किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी से 50 लाख की नकदी भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को काबू करके एनडीपीएस और भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी सुरिंदर जीत सिंह मंड ने बताया कि बुधवार को इंस्पेक्टर नौरंग सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ बटाला और स्पेशल सैल की ओर से (बोधे की खूही) बटाला-जालंधर बाईपास के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सीआईए टीम ने जांलधर से बटाला आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देख कार चालक ने वहां से कार भगाने की कोशिश की। पुलिस ने कार का पीछा कर तस्करों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उन्हें डेढ़ किलो हेरोइन और 50 लाख की नकदी बरामद हुई।

एसएसपी ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये है। एसएसपी मंड ने आगे बताया कि उक्त आरोपियों ने अपनी पहचान पुरु षोत्तम सिंह और दूसरे ने कवरजीत सिंह दोनों वासी गांव पड्डा क्षेत्र डेरा बाबा नानक बताई है। एसएसपी ने आगे बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन बटाला में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अपनी आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जब पकड़े गए तो पुलिस को रिश्वत देने की नाकाम कोशिश की
बटाला। इस संबंध में विशेष रूप में एसएसपी ने बताया कि जब उक्त दोनों आरोपी समगलरों को पुलिस ने पकड़ लिया तो इन दोनों समगलरों ने उनको छोड़ने के बदले पुलिस को रिश्वत देने की कोशिश की।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अपने फर्ज को निभाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें