फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 के फाइनल में भिड़ेंगे गुरदासपुर-लुधियाना

Wed, 08 Jan 2014 10:51 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अनमोल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कराए जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए सेमिफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

सुजानपुर (पठानकोट)। अनमोल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कराए जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेमिफाइनल मुकाबले कराए गए। इस अवसर पर नगर काउंसिल के प्रधान राज कुमार गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर लुधियाना इलेवन और मार्शल इलेवन गुरदासपुर ने अपने अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला अमृतसर इलेवन और मार्शल इलेवन गुरदासपुर के बीच खेला गया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमृतसर ने 20 ओवर में 121 रन बनाए। इसके जबाव में मार्शल इलेवन ने तीन विकेट खोकर 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच गुरदासपुर के अभिनव ने 40 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया। दूसरा सेमीफाइनल लुधियाना इलेवन और जालंधर इलैवन के बीच खेला गया। टास जीत कर लुधियाना ने बल्लेवाजी करते हुए  20 ओवर में 197 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम 19 ओवर में 146 रन पर पैवेलियन लौट गई। लुधियाना के अमरेंद्र सिंह बराड की शानदार 92 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस प्रकार गुरदासपुर और लुधियाना की टीम 09 जनवरी को टूर्नामेंट के फाइनल में आपस में भिड़ेंगी। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता ने नौजवानों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  इस मौके पर बाबा बिशन शाह, क्लब के प्रधान जसपाल सिंह, बोबी वर्मा, सज्जन सिंह, सन्नी, गौरव कश्यप, पारस शर्मा, अशोक डोगरा, समीर ठाक़ुर, डिंपल शर्मा, महिंद्र बाली, नंद किशोर, बलजीत सिंह, विकास शर्मा, चतर सिंह ,पल्लव सोनी, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, विशाल शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें