फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंबर फर्म के मैनेजर से कार और 15 लाख की लूट

Sun, 13 Jul 2014 10:36 PM IST
गुरदासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन तिब्बड़ क्षेत्र के गांव लालपुरा के पास रविवार की दोपहर वसूली कर कार से वापस लौट रहे राजपुरा के एक टिंबर फर्म के मैनेजर को अज्ञात लुटेरों ने कार समेत लूट लिया। तिब्बड़ मार्ग पर लूटी गई यह रकम 15 लाख बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन


उधर, सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट के तहत नाकाबंदी कर दी। हालांकि प्रयास के बावजूद लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। राजपुरा के सिंगला टिंबर फर्म का मैनेजर वरिन्द्र तथा कार चालक कंवलजीत अपने ग्राहकों से वसूली कर कार से वापस लौट रहे थे। जब वे उक्त गांव के समीप पहुंचे तो वहां कुछ युवक सड़क पर ही आपस में झगड़ा करते नजर आए।

इससे चालक ने कार की गति धीमी कर दी। कुछ ही पलों में झगड़ा कर रहे युवक कार की ओर लपके। और चालक तथा मैनेजर से हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। साथ ही उसकी कार और 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुखवंत सिंह गिल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के उनकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें