फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मिलते ही ‘गोवा’ की सैर पर नेताजी

Sun, 30 Mar 2014 10:40 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर सीट से भाजपा का टिकट पाने के मामले में सफलता हासिल करने वाले विनोद खन्ना इस चुनावी माहौल में मुम्बई और गोवा की यात्रा पर गए हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद चाहे जो भी हो, लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं ने इस यात्रा पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है। विनोद खन्ना की इस यात्रा पर चुटकी लेने वालों में ‘आप’ के उम्मीदवार सुच्चा सिंह छोटेपुर का नाम सबसे आगे है।
विज्ञापन


छोटेपुर का कहना है कि गुरदासपुर का पानी पीने से ही विनोद खन्ना का पेट खराब हो जाता है, इसीलिए वे अपने साथ हमेशा मिनरल वॉटर रखते हैं। सवाल उठाया है कि ऐसे नेता गुरदासपुर का विकास भला क्या कराएंगे। रविवार को पठानकोट के वार्ड नंबर एक में पहुंचे छोटेपुर ने लोगों को संबोधित करते हुए विनोद खन्ना पर जमकर निशाना साधा।

छोटेपुर ने कहा कि शायद विनोद खन्ना इस बार अपनी जीत को लेकर इतने ज्यादा आशावान हो चुके हैं कि टिकट मिलने के बाद वे लोगों की समस्याएं जानने की बजाए ‘गोवा’ की सैर पर निकल पड़े हैं। बेहतर होगा कि विनोद खन्ना फिल्मी दुनिया में वापस चले जाएं। दावा किया कि गुरदासपुर की जनता इस बार भी उन्हें नकार देगी। कहा कि इस बार झाड़ू खन्ना की उम्मीदों पर पानी फेर देगा।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए छोटेपुर ने कहा कि हलका गुरदासपुर के अधीन आते शहर पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, सुजानपुर, दीनानगर, धारीवाल, कादियां आदि अन्य शहरों के लोगों पर हाउस टैक्स का इतना ज्यादा बोझ डाल दिया है। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भौआ की विधायक सीमा देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक सीमा देवी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र को कैलिफोर्निया और कनाडासरीखा विकास कराने का सपना दिखाया था।

तीन साल बीतने के बाद भौआ क्षेत्र कैलिफोर्निया या  कनडा तो नहीं बन सका, लेकिन विधायक का घर जरूर किसी कनाडा या कैलिफोर्निया के घर जैसा ही दिखता है।

वापसी जल्द, जनता के बीच होंगे खन्ना : समरेंदर
पठानकोट। गुरदासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार विनोद खन्ना की मुम्बई और गोवा से जल्द वापसी होगी। तीन अप्रैल को वे यहां पार्टी की मीटिंग में शिरकत करेंगे। यह जानकारी उनके राजनीतिक सलाहकार समरेंदर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि विनोद खन्ना किसी निजी कार्यवश बाहर जाना पड़ा। वे सोमवार शाम तक पठानकोट वापस लौटेंगे। बताया कि विनोद खन्ना को टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। वापसी के बाद विनोद खन्ना चुनावों के मद्देनजर पार्टी की एक्टिविटी को तेज करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें