फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में तीन नामजद

Sat, 22 Mar 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। शाहपुरकंडी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जाते हैं। थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि अनु बाला पुत्री कर्ण सिंह निवासी गांव हलेड़ ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी 17 फरवरी 2013 को प्रदीप सिंह निवासी सैदोवाल कलां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति सहित सास रानो व देवर राजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच के आधार पर तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोषियाें को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें