फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन में दुकानदार पर तेजाब फेंका

Thu, 24 Oct 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना के गांव वरसोला में पैसे के लेनदेन को लेकर एक दुकानदार ने साथी दुकानदार पर तेजाब फेंक दिया। घायल को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल राजबीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह ने बताया कि वह वरसोला अड्डे पर नाई का काम करता है। पास ही जगदेव सिंह पुत्र जगीर सिंह की डेयरी से दूध लेता था।

उसने डेयरी मालिक जगदेव को दूध के पैसे देने थे। बुधवार देर शाम वह उसे पैसे देने के लिए गया। पैसे देने के बाद उसने जगदेव को दूध डालने के लिए कहा। जगदेव ने दूध देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


दोनों में पैसे को लेकर गाली गलौज हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इतने में जगदेव का एक अन्य साथी हरभजन सिहं पुत्र अमर सिंह भी वहां आ गया।

इस बीच जगदेव तेजाब लेकर आ गया और उसके गुप्तांग पर फेंक दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में उसे होश आया।

 इस संबंध में पुलिस ने डेयरी मालिक जगदेव सिंह तथा हरभजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरदासपुर के एसएसपी सुखवंत सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी तेजाब लाइसेंस धारकों को यह निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि बिना शिनाख्ती कार्ड तथा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तेजाब नहीं देना चाहिए। इस केस में जिसने भी आरोपी को तेजाब उपलब्ध करवाया है, उसके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें