फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुघर्टना में मां-बेटा जख्मी

Thu, 24 Oct 2013 10:23 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुगियाल-पठानकोट मुख्य मार्ग स्थित गांव रानीपुर के पास कैंटर और सेंट्रो कार की टक्कर में गांव शाहपुरकंडी निवासी मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शाहपुरकंडी निवासी सुरिंद्र कुमार बाबी अपनी माता प्रेमलता के साथ  अपनी सेंट्रो कार से किसी कार्य के लिए पठानकोट जा रहा था।

गांव रानीपुर के पास ईंटों से लदे कैंटर के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें