फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के एक और संदिग्ध मरीज की मौत

Fri, 25 Oct 2013 10:43 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर में भी डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वार्ड नंबर-1 और तीन में बुखार के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ ले जाते समय डेंगू के एक और संदिग्ध मरीज ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मरकस निवासी वार्ड नंबर-3  तीन का चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में निधन हो गया।
विज्ञापन


उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे। उधर, वार्ड के ही तीन संदिग्ध मरीज अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल हैं जबकि प्राइवेट अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों का आना जारी है। उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग व नगर काउंसिल प्रशासन डेंगू बुखार के संदिग्ध रोगी मिलने के बावजूद गंभीर नहीं है।

सुजानपुर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभी तक इसे रोकने के कोई प्रयास नहीं किए हैं। लिहाजा सुजानपुर में रोजाना बुखार के नए रोगी सामने आ रहे हैं। इस संबंध में काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी अनिल मेहता ने कहा कि सुजानपुर में रोजाना मच्छर मारने के लिए फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें