फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अजीजपुर खदावर में जल्द बनेगा कालेज

Sun, 29 Dec 2013 04:08 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (पठानकोट)। लोकसभा चुनाव में दोबारा से वोट बटोरने की कवायद के तहत भाजपा ने सुजानपुर में सरकारी कालेज का मुददा दोबारा छेड़ दिया है। डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने शनिवार को शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गांव अजीजपुर खदावर में 7 एकड़ जमीन पर 15 करोड़ की लागत से सरकारी कालेज का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। जल्द ही सरकारी कालेज के भवन का शिलान्यास कर दिया जाएगा। इसके लिए सुजानपुर से अजीजपुर सड़क को चौड़ा करने के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दे दिए गए है। इसके अलावा गांव घो में एग्रीकल्चर कालेज को मंजूरी मिल चुकी है और सुजानपुर में बस स्टैंड का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्हाेंने कहा कि जिला गुरदासपुर में कांग्रेस के दो सांसद हैं, लेकिन अब तक सुजानपुर क्षेत्र के विकास से संबंधित कोई कार्य नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वायदे कर कांग्रेस ने जनता की भलाई के लिए किया कुछ नहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल, पूर्व नगर काउंसिल प्रधान राज कुमार गुप्ता, उपप्रधान महिंद्र बाली, मंडल प्रधान रूप लाल, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता टीआर कतनोरिया, एडवोकेट ललित महाजन, सुरिंद्र मन्हास, त्रिभवन सिंह, महिंद्र प्रताप पुरी, पवन महाजन, डॉ. दर्शन त्रिपाठी,  सुनील सोनी, राज कुमार नामू, युद्धवीर सिंह, अंचल सिंह, पूर्व पार्षद जगदीश राज, नीरज काटल, सुशील टंडन, पिंटू जसरोटिया, रछपाल सिंह, श्याम वर्की, पूर्व पार्षद वरिंद्र कुमार, ठाकुर खजूर सिंह, बीआर बसोत्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें