फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न लौटाने पर बैंक ने किया दुकान पर कब्जा

Thu, 03 Oct 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। करोड़ रुपये का लोन न लौटाने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शहर के मुख्य बाजार स्थित मिठाई शॉप (बनारसी दी हट्टी) पर कब्जा कर सामान कुर्क कर लिया ।
विज्ञापन


एसबीआई ढांगू शाखा की टीम सुबह 11 बजे दुकान में पहुंची। इसके बाद वहां मौजूद बैंक अधिकारी पीएल कौल ने टीम को दुकान पर कब्जा करने के आदेश दिए।

पीएल कौल ने बताया कि बनारसी दी हट्टी के मालिक ऋषि अरोड़ा ने बैंक से लगभग 9 करोड़ रुपये लोन लिया था। बैंक ने पंद्रह दिन पहले दुकान पर कब्जा करने का निर्णय लिया था।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच में पड़ने से बनारसी दी हट् टी के मालिक को पंद्रह दिन का समय और मिल गया। बैंक की ओर से दी गई अवधि 29 सितंबर को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन


 उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बात की थी लेकिन उन्होंने इस मामले में आगे अपने हाथ खड़े कर दिये, जिसके बाद बैंक ने दुकान पर कब्जा कर लिया।

 रवि महाजन अमृतसर की रिकवरी एजेंसी के सहयोग से बैंक ने दुकान में से केवल मिठाइयों को ले जाने की इजाजत दी और बाकी सभी दुकान पर कब्जा करते हुए बाहर अपना बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन


पीएल कौल ने बताया कि मुख्य एलचीएस चंडीगढ़ के आदेशों के तहत बैंक अपने पैसों की भरपाई के लिए बनारसी दी हट्टी को नीलाम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें