फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Tue, 20 May 2014 10:39 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुस्साहसिक चोरों ने इस बार मंदिर को भी नहीं बख्शा। सोमवार रात शहर के खड़ी पुल के पास स्थित दुर्गा ज्योति मंदिर में चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना में चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी, म्यूजिक सिस्टम, चांदी का नाग, चांदी की मूर्तियां तथा चांदी की प्लेटों के अलावा एंप्लीफायर, स्पीकर चांदी के अन्य आभूषणों के साथ सोने की नथ चुरा ली। सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इस बीच आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खरीखोटी सुनाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।

दुर्गा ज्योति मंदिर में हुई चोरी के बारे में दुर्गा ज्योति मानव कल्याण सेवा समिति के संचालक प्रेम मस्ताना ने बताया कि सुबह जब वे मंदिर में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मंदिर के पुजारी तथा पास में चाय की दुकान लगाने वाले किशोर कुमार ने उन्हें चोरी की घटना से अवगत कराया। चाय वाले ने बताया कि जब वह सुबह चार बजे अपना खोखा खोलने आया तो उसे लगा कि मंदिर में कुछ लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद मंदिर में बने कमरे की छत पर उसे कुछ व्यक्तियों की आकृति दिखाई दी। हालांकि ध्यान देने के बावजूद उसे वहां कोई नजर नहीं आया। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने जब आकर मंदिर खोला तो चोरी की घटना का पता चला। इसकी सूचना तुरंत ममून थाने को दी गई । कुछ देर बाद थाना प्रभारी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें