फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनवाल गांव में सुबह दिखे दो संदिग्ध

Mon, 04 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सुबह करीब 4.45 बजे पास के गांव मनवाल के एक आदमी ने वहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को कंबल लपेटे देखा गया।
विज्ञापन


यह दोनों मनवाल की ओर जा रहे थे। गांव के सुरिंद्र कुमार ने बताया कि वह वाटर सप्लाई के पास चाय की दुकान करता है। सुबह वह जब दुकान खोलने जा रहा था तो दुकान से कुछ दूर दो व्यक्तियों ने उसे रोका और उससे पूछताछ की।

सुरिंद्र ने बताया कि दोनों में से एक ने दाढ़ी रखी हुई थी और उसकी मूछें नहीं थी। दूसरा पूरी तरह से शाल में लिपटा हुआ था। दोनों संदिग्धों के कंधे पर कुछ उभरा हुआ था जैसे कि उनके पास हथियार हों। दोनों संदिग्धों ने उससे मोबाइल के लिए पूछा तो सुरिंद्र ने  मना कर दिया। सुरिंद्र कुमार ने बताया कि दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने उससे कहा कि तू वापस चला जा और पीछे मुड़कर मत देखना। घर पहुंचकर उसने गांव वालों, डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, पुलिस और आर्मी को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, आर्मी ने सर्च अभियान शुरू किया
इसके बाद आर्मी के करीब 50 सैनिक व 150 पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कर दिया। मनवाल बाग से लेकर गांव तक जांच पड़ताल की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उन्हें नहीं दिखा। पुलिस व आर्मी ने करीब सात किलोमीटर के क्षेत्र का चप्पा चप्पा छान मारा। इसके बाद डीआईजी बार्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी आरके बख्शी, डीएसपी रंजीत सिंह, थाना प्रभारी मामून व कानवां भी पहुंचे और सुरिंद्र से बात की। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांववासी घबराए नहीं। लोगों को कहीं भी कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें