फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादियां बनेगा मॉडल सिटी: सीएम

Sun, 03 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
कादियां में संगत दर्शन के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सूबा सरकार कादियां को मॉडल सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन


जमात-ए-अहमदियां हेडक्वार्टर के इर्दगिर्द के क्षेत्र को 2016 में चलने वाले उनके 125वें सालाना जलसे से पहले पूरा कर दिया जाएगा।

जमात-ए-अहमदिया के नेताओं से बातचीत करते समय बादल ने कहा कि श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षेत्र में विदेशों से आते हैं। कादियां में विकास और सुंदरीकरण का काम जोरों पर है जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

बादल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र में समय से सीवरेज का काम, स्ट्रीट लाइटें, वाटर सप्लाई और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाएं यकीनी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम के साथ जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें