फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर पढ़ रही छात्रा को लगी गोली

Wed, 18 Dec 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। बुंगल गांव में छत पर खुले आसमान के नीचे पढ़ रही एक छात्रा के गोली लगने से सनसनी फैल गई। गोली छात्रा के घुटने में लगी है और उसे बधानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


 हालांकि आपरेशन से गोली का छर्रा निकाल लिया गया है और उसे ममून पुलिस ने छर्रा अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल गोली कहां से आई, अभी तक रहस्य बना है। वहीं गांव के पास ही सेना की फायरिंग रेंज होने के चलते संभावनाएं जताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक बधानी के एक निजी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा सोनिया पुत्री रघुबीर सिंह (15) दिन में अपनी सहेली पूर्व सरपंच प्रेम सिंह की पौत्री ईशा के साथ उनके घर पर खुले आसमान के नीचे छत पर बैठकर पढ़ रही थी। इतने में उसने धमाके की आवाज सुनी और वह सहम गई।
विज्ञापन


इस बीच ईशा ने सोनिया के घुटने के पास से लहू बहते देखा तो शोर मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को उठाकर एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सोनिया को बधानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा के घुटने से आप्रेशन के बाद गोली का एक छर्रा निकाल लिया गया है और उसे पठानकोट सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलने पर ममून पुलिस थाना के एसएचओ गुरविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और गोली से निकले छर्रे को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि गांव के पास ही फायरिंग रेंज भी है। जहां पर अक्सर फायरिंग की रिहर्सल होती है और संभावना है कि कहीं पर गोली रिहर्सल के दौरान आकर लगी होगी। मामले में पुलिस भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ममून के  एसएचओ गुरविंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें