फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के नाप पर मारते थे ठगी, पकड़े गए

Thu, 21 Nov 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो केबिनेट मंत्री बिक्रमजीत मजीठिया के नाम और उनके नाम का जाली लेटर पैड इस्तेमाल कर लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी मारते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ठग गिरोह के तीन सदस्यों को काबू कर उनसे कई अहम दस्तावेज और समान बरामद किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वीरवार को जानकारी देते सीआईए स्टाफ बटाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत अमृतसर रोड पर नाका लगाया हुआ था।

इतने में आलटो कार में बैठे तीन नौजवान आपस में कोई सलाह परामर्श कर रही थे। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर पूछताछ की  और कार की तलाशी ली तो उक्त व्यक्तियों की कार में से दो स्कैनर, एक फोटो स्टेट मशीन, दो एलसीडी, दो की बोर्ड, प्रिंटर और केबिनेट मंत्री ब्रिकमजीत सिंह मजीठिया के नाम के कई नकली लेटर पैड आदि बरामद हुए।

इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से जब सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो इन व्यक्तियों ने माना कि वह अपने आप को कैबिनेट मंत्री मजीठिया का नकली नजदीकी होने का दावा करके  लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
विज्ञापन


लोगों को नौकरी का झांसा देकर  ठगी करते थे । उन्होंने बताया कि ऐसा करने के लिए उन्होंने केबिनेट मंत्री मजीठिया के नाम के जाली लैटर पैड बनाऐ हुए थे और  चिट्ठी बना कर वह मजीठिया के जाली हस्ताक्षर भी आप ही करते थे।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अरविन्दर सिंह निवासी शुकरपुरा बटाला, रजिंदर सिंह निवासी मान नगर बटाला और ओंकार सिंह उर्फ रिंकू निवासी मल्ही मार्केट बटाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने थाना सदर में उक्त व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज ने बताया कि उक्त व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उक्त आरोपियों से कई अन्य अहम खुलासे होने की आशा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें