फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कोठी से उड़ाया छह लाख का सामान

Mon, 14 Oct 2013 10:50 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कर्मसिंह नगर में चोर एक बंद कोठी से नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार किसी विवाह में शरीक होने गया था, जबकि कोठी की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार दशहरा देखने के लिए गए थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि  चोर कोठी से छह लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन


 पीड़ित अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उनके रिश्तेदारों के यहां विवाह समारोह था और उसमें हिस्सा लेने के लिए परिवार समेत 12 अक्तूबर को डेरा बस्सी गए थे। कोठी की ऊपरी मंजिल में नीलम शर्मा अपने दो लड़कों के साथ किराए पर रहती है और किराएदारों को उन्होंने पीछे से देखभाल का जिम्मा सौंपा था।

रविवार को किराएदार दशहरा देखने के लिए शाम को पांच बजे घर से निकले थे। नीलम का बेटा वरुण शर्मा रात को साढ़े सात बजे घर लौटा तो उसने नीचे कमरों में कुछ आवाज सुनी और उसने कमरों की तरफ जाकर देखा तो उसमें से कोई निकलकर बाहर की तरफ भागा था।
विज्ञापन


किराएदारों ने तत्काल मामले की सूचना अशोक कुमार को डेरा बस्सी में दी। सोमवार सुबह वे घर लौटे तो भीतर जाकर देखने पर पाया कि  अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। अशोक कुमार ने बताया कि चोर 47 हजार रुपये नकद, सोने की तीन तोले की दो चेन, तीन तोले सोने की चूड़ियां, डेढ़-डेढ़ तोले की तीन अंगूठियां और पांच तोला सोने की दस टापस लेकर फरार हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें