ब्लाक समिति सुजानपुर की बैठक चेयरपर्सन राजकुमारी कपिला की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप से डिप्टी स्पीकर दिनेश सिह बब्बू शामिल हुए। इस मौके पर समिति की ओर से मनरेगा स्कीम के तहत सरकार को ब्लाक में 7.24 करोड़ के विकास कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया।
चेयरपर्सन राजकुमारी कपिला ने बताया कि सुजानपुर ब्लाक में मनरेगा स्कीम के तहत 7 करोड़ 24 लाख 44 हजार का बजट बना कर भेजा गया है और अन्य विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत नए कार्ड बनाने के लिए बैंकों को प्रस्ताव भेजा गया है।
इस मौके पर मनरेगा स्कीम के 50 लाभपात्रियों को कार्ड बांटे गए। दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि सुजानपुर ब्लाक में बुढ़ापा पेंशन के योग्य लोगों को जल्द ही पेंशन लगाई जाएगी। बब्बू ने कहा कि सुजानपुर ब्लाक में विकास कार्यों में कोेई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक पंचायत को बिना भेदभाव के ग्रांट उपलब्ध करवाई जागी। इस मौके पर बीडीपीओ शिव रतन शर्मा, उप चेयरमैन राय सिंह, समिति सदस्य पूजा, अनीता, बलदेव सिंह, पवना कुमार, प्रभात सिंह, करनैल सिंह जेई सुभाष कुमार, गुरबचन सिंह मौजूद रहे।