फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जुगियाल-सुजानपुर रोड़ की खस्ता हालत के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चौक वाला खूह में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान इस मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान साहिब सिंह साबा ने कहा कि सुजानपुर-जुगियाल रोड की सरकार ने पिछले दस वर्षों से सुध नहीं ली गई। इससे इस मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। यहां से गुजरना कठिन हो गया है।

सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। सरकार सिर्फ दावे करती है। हकीकत में कोई कार्य नहीं हो रहा। पिछले दस वर्षों से क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ। कंडी क्षेत्र के लोग खराब सड़कों, बिजली पानी की कमी का सामना कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को प्रयोग क्षेत्र के चालीस से ज्यादा गांवों के लोग करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इस सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं करवाई गई तो सरकार के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर महिंद्र सैनी जिला महासचिव, ठाकुर जगदीश सिंह, रतन सिंह, रछपाल सिंह, सतनाम सिंह, समीर ,नरिंद्र ठाकुर, रघुविन्द्र ठाकुर, रिककी सिंह, गोवर्धन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें