फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में तीस अवैध कॉलोनियां नियमित

Fri, 11 Oct 2013 10:46 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाधिकृत कॉलोनियों के सर्वे में अब तक पठानकोट मेें 98 अवैध कॉलोनियों में से 30 कालोनाइजरों ने निर्धारित फीस जमा करवाकर कॉलोनियां नियमित कराई हैं। इससे सरकार को एक करोड़ की आमदनी हुई है। फिलहाल फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है। इस संबंध में डीसी सिब्बन सी. ने प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग करके कॉलोनियां और प्लॉट नियमित करने के काम में तेजी लाने की हिदायतें दीं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि कालोनाइजरों और प्लॉट होल्डरों को अवैध कॉलोनी को 25 अक्तूबर तक नियमित कराने का समय दिया गया है। उसके बाद एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पठानकोट में 30 कॉलोनियां और साढ़े तीन सौ प्लॉट मालिकों ने फीस जमा कराई है। इससे जिला प्रशासन को एक करोड़ की फीस जमा हुई है।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे अवैध कॉलोनियों को नियमित करवाने संबंधी काम में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 70 से 100 फीसदी तक विकसित हो चुकी कॉलोनियां  अब भी अवैध मिली हैं। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए पठानकोट में और भी कैंप लगाए जाएं। इस मौके पर एडीसी बलजीत सिंह, तहसीलदार राकेश मिन्हास, नायब तहसीलदार धार कलां मोहन लाल, जिला लोक संपर्क अफसर पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें