फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड न तोड़ सका वोटरों का जोश

Thu, 01 May 2014 10:37 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भले ही चुनाव आयोग के निर्देश पर तमाम कसरत हुई हो, लेकिन यहां के वोटर मतदान का पिछला रिकार्ड तोड़ने में महज एक कदम पीछे रह गए। यहां साल 2009 के मुकाबले एक प्रतिशत कम मतदान हुआ।
विज्ञापन


इस बार प्रतिकूल मौसम के बावजूद वोटरों ने उत्साह दिखाते हुए मतदान का आंकड़ा 70 प्रतिशत तक पहुंचाया, लेकिन वे 2009 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। साल 2009 के चुनावों में लोकसभा हलका गुरदासपुर में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था। 30 अप्रैल को हुए मतदान में लोकसभा हलका गुरदासपुर के कुल नौ हलकों में सबसे ज्यादा वोटिंग सुजानपुर तथा सबसे कम गुरदासपुर तथा दीनानगर में हुई।

इस संबंध गुरदासपुर के जिला चुनाव अधिकारी डा. अभिनव त्रिखा ने बताया कि सुजानपुर हलके में 73 प्रतिशत, भोआ हलके में 72 प्रतिशत, पठानकोट हलके में 72.15 प्रतिशत, गुरदासपुर हलके में 66 प्रतिशत, दीनानगर हलके में 66 प्रतिशत, हलका कादियां में 71.47 प्रतिशत, हलका बटाला में 67 प्रतिशत, हलका फतेहगढ़ चूड़िया में 72 प्रतिशत तथा हलका डेरा बाबा नानक  में 67 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


हालांकि मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल कर 13 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला वोटिंग मशीन में बंद कर दिया है। अब 13 उम्मीदवारों में से मुख्य मुकाबला केवल कांग्रेस के उम्मीदवार सरदार प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा के विनोद खन्ना तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुच्चा सिंह छोटेपुर के बीच ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें