बटाला। शहर के शुक्रपुरा निवासी एक महिला ने अपने भाई और भतीजे पर एक लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बहन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया।
थाना सिविल लाइन में तैनात एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि बटाला के शुक्रपुरा निवासी राज कौर पत्नी प्यारा सिंह ने शिकायत में बताया कि उसने अपनेभाई सुच्चा सिंह और उसके लड़के रंजीत को अमृतसर के गांव जसरा रूह में स्थित दो किले जमीन के इंतकाल के लिए एक लाख रुपये दिए थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने तो जमीन का इंतकाल कराया और नहीं पैसे वापस दिए। पुलिस ने सुच्चा सिंह और उसके पुत्र रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया।