फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार पर भड़के पीडब्ल्यूडी कर्मी

Sat, 14 Dec 2013 10:35 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन ब्रांच वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन की बैठक स्थानीय शिमला पहाड़ी पार्क में चेयरमैन मंगत सिंह और प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेयरमैन मंगत सिंह और प्रधान सतीश शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग में बतौर पंप आपरेटर कार्य कर रहे कर्मचारियों को 10,300 तथा 3200  ग्रेड वेतमान जारी करे।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि पंप आपरेटरों की योग्यता बारहवीं तथा डिप्लोमा है, इसीलिए उन्हें बिल क्लर्क और लैजर कीपर की तर्ज पर वेतनमान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार कम योग्यता वालों को ज्यादा स्केल देकर भेदभाव कर रही है। उन्होंने दर्जा चार व दर्जा तीन कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुसार तरक्की देने, 2004 से पहले वाली पेंशन स्कीम बहाल करने, वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन विभाग में 20 साल से काम रहे नियमित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने की मांग की। उन्होंने विभाग में ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को कम से कम दस हजार रुपये मान भत्ता देने, विभाग में 198 कर्मचारियों को भी शीघ्र नियमित करने, कर्मचारियों को जुलाई, 2013 से बनती महंगाई भत्ते की दस प्रतिशत किस्त जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्यों ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के नौकरी के केस फाइलों में पड़े हैं। उन्हाेंने विभाग में दर्जा चार कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने, केंद्र की तर्ज पर शिक्षा भत्ता देने, केंद्र की तर्ज पर पंजाब के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के बिना देरी के गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से 24 दिसंबर को पटियाला में चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर राज्यस्तरीय रैली की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर सरप्रस्त राजेंदर कुमार, महासचिव सुरेश कुमार,  विजय कुमार, बलवंत सिंह, रविंदर चावला, सुरेश कुमार, अविनाश चंद्र, महिंदर पाल, कुलदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, तारा, पवन कुमार,  मोहन सिंह, विजय कुमार, सुरिंदर पाल, जगतार चंद, शमशेर सिंह, अशोक कुमार, प्रेम चंद, पवन कुमार, रमेश लाल, दलजीत सिंह, जगमीत सैनी, ओम प्रकाश टंडन और प्यार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें