फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल धाम गोशाला से दो गायें चोरी

Sat, 14 Dec 2013 10:32 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात गोपाल धाम गोशाला से कुछ अज्ञात लोग दो गाय चोरी कर ले गए। शनिवार को गो सेवा समिति पठानकोट ने डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह को मांगपत्र सौंपकर गोशाला में पुलिस कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की। समिति प्रधान विजय पासी ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम ने शहर में घूम रही लावारिस गायों को गोपाल धाम गोशाला में छोड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां पर इन गायों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा कुछ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद पुलिस कर्मचारियों को यहां से हटा लिया गया। शुक्रवार रात गोशाला से दो गायें चोरी हो गईं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गोशाला में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस मौके पर अरुण बसीन, सतिंदर सिंह, राजन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें