फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोपुर में हादसा, एक की मौत, चार जख्मी

Sun, 01 Nov 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर में शनिवार रात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। चार घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी कार सवार एसएससी का पेपर देने जम्मू जा रहे थे और हरियाणा के रहने वाले थे। घायलों में से एक को अमृतसर रेफर किया गया है।

सुजानपुर के एएसआई अश्वनी कुमार व एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे हरियाणा से जम्मू जा रही कार को अज्ञात ट्रक ने माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास टक्कर मार दी।

घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलाें की पहचान सोनू (27) पुत्र सुलतान सिंह, अनिल (28) पुत्र अजमेर सिंह, अमित (27) पुत्र राम दया व मोनू शर्मा (24) पुत्र राम कुमार निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। मृतक की पहचान चिराग (27) पुत्र किशोरी लाल निवासी भोगराम कालोनी, हिसार हरियाणा के रूप में हुई। अमित को अमृतसर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायल सोनू ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जम्मू में एसएससी का टेस्ट देने जा रहा था। माधोपुर के पास हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें