युवा इंडिया पठानकोट की ओर से करवाए जा रहे पठानकोट प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल 7 मैच खेले गए।
दूसरे
दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर पाल ने रिबन काटकर टूर्नामेंट का
शुभारंभ किया। प्रधान समीर गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट के दूसरे दिन
पहला मैच यूनाइटेड पंजाब एफसी और माधोपुर एफसी के बीच और पांचवां मैच एपीएस
अकादमी और एफसी जुगियाल के बीच ड्रा रहा। कांगड़ा एफसी ने अलायंस एफसी को,
अंबेडकर एफसी ने शेरे पंजाब एफसी को, गोपी अकादमी ने एपीएस मामून बी को,
वेस्टर्न डॉन ने वाईडी एफसी को और बटाला एफसी ने बकलोह एफसी को मात दी।
प्रधान ने बताया कि मैच जीतने वाली टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया
है।
शनिवार को सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस अवसर पर अंकुर महाजन, अमित
विग, सलिल महाजन, अमित वर्मा, साहिल महाजन, पंचम, रितेश महाजन, प्रितपाल,
साहिल गुप्ता और राहुल धीमान उपस्थित थे।