मिशन रोड स्थित बीरशेबा चर्च ऑफ गाड में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।
चर्च
में विशेष कार्यक्रम चर्च यूथ कमेटी के प्रधान रमन कुमार की अध्यक्षता में
किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चर्च के पास्टर ईजे जॉन और विशेष
रूप में पास्टर सन्नी व पास्टर अपूर्वा पहुंचे। कार्यक्रम में
नन्हे-मुन्हे बच्चाें और युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति नाटक, गीतों,
नृत्याें आदि के रूप में दी। पास्टर सन्नी, पास्टर अपूर्वा ने क्रि समस के
बारे में बताया। कार्यक्रम में चर्च यूथ कमेटी द्वारा पास्टर ईजे जॉन् को
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
युवाओं की ओर से पेश ‘अच्छाई व
बुराई का युद्ध’ नाटक हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा
परमेश्वर के वचनाें के अनुसार चलने वाली औरत रूथ की जीवनी पर भी एक नाटक
पेश किया गया जिसे हर किसी ने सराहा। नन्हे-मुन्हों के ‘मेरा यीशू आया’ गीत
पर नृत्य को हर किसी ने सराहा।
पास्टर ईजे जॉन ने क्रिसमस की बधाई
देते हुए कहा कि परमेश्वर ने सबको एक दूसरे से प्रेम करने का संदेश दिया
है। हमें दूसरों को खुश रखना चाहिए दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने के
लिए सदा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर सचिव राजेश, कैशियर रमेश, रवि कुमार,
राकेश, राजकुमार, शिंगारा, रोहिनी, समायरा, रिंपी, रमेश, सोनू, टिंकू, रमन
ठाकुर, राजीव भटटी, विपुल हंस, विजय, साहिल, निखिल उपस्थित थे।