फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनानगर में सुरक्षा फिर से बहाल

Mon, 02 Nov 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनानगर में 27 जुलाई को हुए आतंकी ने लोगों की नींद उड़ा दी। इसके बाद से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नजर आने लगी।
विज्ञापन


अमर उजाला के 19 अक्तूबर के अंक में इस लापरवाही संबंधी समाचार प्रकाशित होने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। क्षेत्र में फिर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।  

गौरतलब है कि 27 जुलाई को आतंकवादियों ने दीनानगर थाने पर हमला कर दिया था। इसमें पुलिस कर्मियों सहित सात लोग शहीद हो गए थे। इसके बाद दीनानगर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कुछ समय तो व्यवस्था पुख्ता रही लेकिन धीरे-धीरे हीलाहवाली की जाने लगी। 19 अक्तूबर को अमर उजाला में इस लापरवाही संबंधी खबर छपने के बाद प्रशासन चेता गया है। शहर में जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस मुलाजिमों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी खुद ड्यूटी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आने-जाने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। जहां एंट्री प्वाइंटों पर मोर्चो से सुरक्षा कर्मी हटा लिए गए थे वहां अब पक्के तौर पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शहर में पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें