वार्ड नंबर-12 में पानी समय पर न आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को समूह वार्ड वासियों ने यूथ कांग्रेस के हलका पठानकोट प्रधान योगेश पाल सनी के नेतृत्व में जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
योगेश पाल ने कहा कि उनके वार्ड में लोगों को पानी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए लगाये गए ट्यूबवेल पर तैनात कर्मी पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के चलते छट्टी पर है।
उसकी जगह पर किसी भी कर्मी को तैनात नहीं किया गया। इसके कारण उनके वार्ड में समय पर पानी नहीं आ रहा। इसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के हल के लिए जेई ब्रहम शर्मा को अवगत भी करवाया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वार्ड वासियों द्वारा ज्यादा जोर डालने पर जेई ने ट्यूबवेल पर जिस कर्मी की ड्यूटी लगाई है, वह भी अपनी मर्जी से आता है और ट्यूबवेल को चालू नहीं करता है। इससे लोग काफी परेशान हैं।
इस वजह से समूह वार्ड वासियों ने जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं हो जाता, तब तक वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे। इस मौके पर उनके साथ नरेंद्र शर्मा, निर्मल सिंह, हरदीप सिंह, कीमती लाल, सोनू महाजन, गुरविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
जेई ब्रहम शर्मा ने कहा कि ट्यूबवेल पर जिस कर्मी की ड्यूटी है वह बीमार होने के चलते छुट्टी पर है। उसकी जगह पर अन्य मुलाजिम की ड्यूटी लगाई गई है। वह रोजाना सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक ट्यूबवेल पर ही रहता है।