फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन में पेट्रोल पंप के कारिंदे को गोली मारी, मौत

Sun, 10 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगलभूर के अधीन आते गांव ढाकी सैदां स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर पैसों के लेनदेन को लेकर पंप के कारिंदे और एक व्यक्ति के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन


गुस्साए व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कारिंदे को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश कुमार (40) पुत्र रफल राम निवासी बटोली गंगथ (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

चौकी नंगलभूर के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे रुपिंद्र कुमार निवासी ढाकी सैदां चौधरी पेट्रोल पंप पर आया।

पंप पर तैनात कर्मी उमेश कुमार से पैसों के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते रुपिंद्र कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और उमेश कुमार पर गोली चला दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त आरोपी वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची चौकी नंगलभूर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के साथी जीवन कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर देर रात आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें