फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर

Sun, 10 Jan 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के बाद बटाला पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों को और ज्यादा सख्त करने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बटाला में इस समय पंजाब पुलिस, आईआरबी, पीएपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने सुरक्षा की कमान संभाली हुई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल बड़े स्तर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।

एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि बटाला में सुरक्षा बलों की तैनाती क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर की गई है। बटाला में कुछ पुलिस चौकियां जो बहुत ही कम कर्मियों के साथ चलाई जा रही थी उन्हें कुछ दिनों के लिए बंद करके इसमें तैनात कर्मियों को कांम्बिंग ऑपरेशन और अतिरिक्त सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों के बाद इन पुलिस चौकियों में उक्त कर्मियों की बहाली कर दी जाएगी। एसएसपी बटाला ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। बटाला पुलिस हर तरह सुरक्षा के पक्ष से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें