शुक्रवार सुबह सुजानपुर बिजली घर की छत के लेंटर का कुछ हिस्सा गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया।
एसडीओ प्रितपाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब बिजली बिल जमा करने वाले काउंटर पर कर्मचारी कार्य कर रहे थे तभी अचानक छत के लेंटर का कुछ हिस्सा उनके टेबल पर आकर गिरा।
अगर कोई भी व्यक्ति वहां पर खड़ा होता या बैठा होता, तो यह मलबा किसी के भी ऊपर गिर सकता था और कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
इस इमारत को बने करीब 50 वर्ष हो चुके हैं, जिसके चलते इस इमारत की हालत काफी खस्ता थी। इस रिपेयर के लिए उन्होंने सिविल विंग के एक्सईएन को एक ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अभी तक इसकी ओर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्दी से इस इमारत की रिपेयर की जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।