गांव सतकोहा मोड़ जीटी रोड पर कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार आईटीबीपी के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान छुट्टियों में पर घर आया हुआ था। कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
समाऊन मसीह पुत्र यूनुस मसीह वासी गांव सतकोहा बाइक से घरेलू कार्य के लिए जा रहे थे। धारीवाल से बटाला की ओर जा रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
पुलिस चौकी इंचार्ज सरदूल सिंह ने बताया कि बाइक और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।