फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति करता था परेशान इसलिए लगाया मौत को गले

Sun, 27 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरामपुर रोड स्थित हेल्थ क्लब वाली गली निवासी महिला ने अपने पति से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान रितु (35) पत्नी लवली निवासी बहरामपुर रोड गुरदासपुर के रूप में हुई है।

महिला के भाई विपिन, बिट्टू और बंटी ने बताया कि उनकी बहन का पति उन्हें अक्सर परेशान किया करता था। रविवार सुबह नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि रितु की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही वह सिविल अस्पताल पहुंचे। तब तक उनकी बहन की मौत हो चुकी थी। उन्होंने महिला के पति पर आरोप लगाया कि वह अक्सर उनकी बहन को परेशान करता था।
विज्ञापन


इससे दुखी होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बयान के आधार पर पति लवली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें