ग्रीन लैंड क्रिकेट क्लब पठानकोट की ओर से कराये जा रहे 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एक टीम के मैदान में न पहुंचने से मैच नहीं खेला जा सका।
इस पर दूसरी टीम को बिना खेले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। क्लब के आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने बताया कि आज मार्शल इलेवन गुरदासपुर व अभि इलेवन मनवाल का मुकाबला होना था।
अभि इलेवन की टीम मैच खेलने के लिए मैदान में नहीं पहुंची। एक घंटे तक टीम का इंतजार किया गया। इसके बाद मार्शल इलेवन गुरदासपुर को विजेता घोषित करते कर दिया गया। इससे मार्शल इलेवन बिना खेले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।