फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च

Tue, 15 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और ऑब्जर्वर संजय सिंह के निर्देश पर आप कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री तोता सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गुरदासपुर व पठानकोट के कोआर्डिनेटर अमनदीप सिंह गिल के नेतृत्व में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और तहसीलदार नवतेज सिंह सोढी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही गुरदासपुर जेल रोड, हनुमान चौक, बस स्टैंड, जहाज चौक, तहसील कांप्लेक्स तक शांतिमय रोष मार्च किया।

आप के गुरदासपुर हलका इंचार्ज अमनदीप सिंह गिल, किसान विंग के जिला इंचार्ज कुलविंदर सिंह गुन्नोपुर, सूबेदार कुलवंत सिंह, गुरविंदर सिंह शामपुर, धर्म सिंह डल्ला और भारतभूषण ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नकली कीटनाशक घोटाले के जिम्मेदार कृषि मंत्री तोत सिंह को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से शामिल डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद उसकी जमानत करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी होने का मुखौटा पहनकर प्रदेश के किसानों के साथ धोखा करती आ रही है। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान खुदकुशी कर रहे हैं।

मौके पर यूथ विंग इंचार्ज शैरी कलसी, अमरीक सिंह धरमी फौजी, रजिंदर सिंह भंगू, हरदीप सिंह मठारू, अमरनाथ, करम सिंह थानेदार, गुरनाम सिंह, अवतार सिंह, मीके सतपाल बल, कुलविंदर लेहल, जसवंत सिंह सभरवाल, प्रीतम बब्बू, सविंदरपाल सिंह, तेजविंदर सिंह, बलविंदर सिंह बीडीईओ, वरदीप सिंह तेजा, बूटा सिंह वडाला बांगर व वीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें