गंदगी के ढेरों से तंग आकर मोहल्ला कच्चा कोट और भंडारी गेट के बाहरी निवासियों के अलावा संबंधित कारखानों के मालिकों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
बटाला नगर काउंसिल के पास कूड़ा डंप करने के लिए कोई सुविधाजनक डंप नही है जिससे शहर को कूड़े की समस्या से निजात दिलाई जा सके। विपिन कुमार, राहुल कुमार, मुरारी लाल, बलवंत सिंह ने बताया की उनके कारखानों के आगे नगर काउंसिल की ओर से कूड़े के बड़े ढेर लगा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया की वह इस समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विधायक अश्वनी सेखड़ी को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब तक उनकी समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
उन्होंने बताया की इन कूड़े के ढेरों के कारण पूरे क्षेत्र में बदबू फैल चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन ढेरों को जल्द साफ नहीं किया गया तो नगर काउंसिल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।