फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला सूची बनी परेशानी का सबब

Fri, 24 Jan 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, शाहपुरकंडी (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
कई माह से रणजीत सागर बांध परियोजना शाहपुरकंडी से कर्मचारियों का तबादला प्रदेश के अन्य विभागों में किया जा रहा है।
विज्ञापन


हैरानी की बात तो ये है कि तबादला सूची में उन लोगों का नाम भी शामिल कर लिया गया है जिनका स्थानांतरण पहले ही किया जा चुका है। इससे कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग चंडीगढ़ की ओर से जारी पत्र में 64 दर्जा चार कर्मचारियों को बांध परियोजना से ढोलवाहा सर्कल होशियारपुर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता की ओर से जारी पत्र में कुछ कर्मचारियों का नाम एक बार की बजाए दो बार दर्ज किया गया है।

इसके अलावा उन कर्मचारियों का नाम भी सूची में दर्ज है, जिनका तबादला दो से तीन महीने पहले ही किया गया है। भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री ओम प्रकाश वर्मा का कहना है कि प्रशासन की गलतियों का नतीजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले बांध प्रशासन की ओर से जारी तबादला सूची में मात्र दो महीने के बाद सेवामुक्त होने वाले कर्मचारियों के नाम डाल दिए गए और कपल केस को अलग-अलग स्थानों पर भेजकर परेशान किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बांध प्रशासन से गलती सुधारने की मांग की है। परियोजना के अधिशासी अभियंता आरएल मित्तल ने कहा कि गलती को जल्द सुधारा जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्य अभियंता कैनाल से भी बात की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें