आतंकी हमले के बाद अकालगढ़ और दर्शोपुर में लोगों ने खुद ही झाड़ियों की सफाई शुरू कर दी है। शनिवार को गांव अकालगढ़ व दर्शोपुर में लोग नहर के किनारे सफाई करते देखे गए। इसके अलावा पठानकोट-घरोटा मार्ग पर पुलिस व सीआरपी के जवानों ने वाहनों की जांच बढ़ा दी है।
अकालगढ़ निवासी सूरज प्रकाश, अजीत पाल, तारा चंद और सरदारी लाल ने बताया कि पिछले दिनों हुई आतंकी घटना के बाद नहर व आसपास के इलाके में उगी झाड़ियों को लेकर लोगों के मन में दहशत का माहौल है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बच्चों और महिलाओं ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गांववासियों ने फैसला किया कि नहर के किनारे व रास्ते के आसपास उगी झाड़ियों को साफ किया जाए ताकि ऐसी गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सके।