फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कई पुलिस अफसर इधर से उधर

Thu, 20 Feb 2014 10:59 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल किए गए हैं। गृह जिले में तैनात इंस्पेक्टर व एसआई का बाहरी जिलों में तबादला किया गया है। वीरवार को जिला के विभिन्न थानों के प्रभारियों को इधर से उधर करने के एसएसपी राकेश कौसल ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन


आदेश के तहत धार कलां थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर भारत भूषण को शाहपुरकंडी, इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को सीपीआरसी ब्रांच से ममून कैंट, एसआई हरित शर्मा को सीआईए स्टाफ से सुजानपुर, एसआई बलजीत सिंह को धार कलां, एसआई कुलदीप सिंह को नरोट जैमल सिंह, एसआई राज कुमार को सदर का एसएचओ तैनात किया गया है।

इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कोस्पेशल ब्रांच, इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह को आर्थिक अपराध शाखा, इंस्पेक्टर चन्न सिंह को पैरवी शाखा व कोर्ट कांप्लेक्स का इंचार्ज, इंस्पेक्टर शिव दियाल को पीसीआर इंचार्ज, इंस्पेक्टर पलविंद्रजीत कौर को वूमेन सेल का इंचार्ज लगाया गया।
विज्ञापन


इसी तरह से एसआई कुलवंत सिंह को ट्रैफिक स्टाफ, एसआई तरसेम सिंह को थाना कानवां का अतिरिक्त एसएचओ, एसआई गोरख नाथ को सीआईए स्टाफ का इंचार्ज, एसआई राजिंद्र कुमार को नारकोटिक व पीओ स्टाफ का इंचार्ज नियुक्त किया गया।

 एसआई मुख्तियार सिंह को पीएसओसी डिवीजन नं.1 का इंचार्ज, एसआई गुरदीप सिंह को सिवलसूट व ह्यूमन लाइट का इंचार्ज, एसआई अशोक कुमार को थाना डिवीजन नं.1 और एसआई गुलजार सिंह को थाना डिवीजन नं.2 में अतिरिक्त एसएचओ तैनात किया गया है।

एसआई प्रगट सिंह को ट्रैफिक स्टाफ, एसआई कुलदीप सिंह को को नाकरोटिक सेल इंचार्ज से बदलकर पुलिस लाइन में लगाया गया है। आदेश के मुताबिक एएसआई स्तर के भारत भूषण को सेना क्लर्क, कुलजीत सिंह  व नरिंद्र सिंह को थाना सुजानपुर, सविंद्र सिंह व कुलदीप सिंह को हाइवे पेट्रोलिंग में तैनात किया गया है।

सुरजन सिंह को थाना धार कलां, बलराज सिंह को थाना डिवीजन नं.1, मनोहर सिंह को नारकोटिक सेल, अमरीक सिंह को सीआरओ ब्रांच इंचार्ज, बचन लाल को सदर, जरनैल सिंह को ट्रैफिक स्टाफ, विपन कुमार को थाना डिवीजन नं.2, लखविंद्र सिंह को शाहपुरकंडी, मखन सिंह को नरोट जैमल सिंह, हंस राज को नाका कथलौर, भप्पी मसीह को धार कलां, सुरजीत राज को थाना डिवीजन नं.1, परमजीत सिंह को थाना ममून कैंट, परमीत कुमार को थाना तारागढ़, जबरजीत सिंह को कानवां, सुखजीत सिंह को नाका माधोपुर, मनजीत सिंह को थाना कानवां, सरबजीत सिंह को नाका माधोपुर, सुलखन राम को सीपीआरसी ब्रांच और लखबीर सिंह के नरोट जैमल सिंह थाना में तैनाती के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें