फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ने के बहाने टीचर से दुराचार

Wed, 19 Feb 2014 10:37 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर के एक गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक अध्यापिका ने स्कूल के ही सीनियर लैब अटेंडेंट (एसएलए) पर उसे अगवा करने और पिस्तौल दिखाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना सदर में पीड़िता ने बताया कि 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके कारण महिला ने छुट्टी ली और घर जाने के लिए निकली।

इसी दौरान स्कूल का सीनियर लैब अटेंडेंट वजीर सिंह निवासी झावर उनके पास आया और कार से घर छोड़ने की बात कही।

पीड़िता ने उसकी बात मान ली और कार में बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि कार में वजीर सिंह ने उसे नशीली चीज पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई।

होश आया तो वह एक अंजान जगह पर थी। महिला ने बताया कि वजीर सिंह ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उससे पिस्तौल के दम पर दुराचार किया। 17 फरवरी को उसने पीड़िता को छोड़ दिया।

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। थाना सदर प्रभारी तरलोक सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी तरलोक सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एसआई मनविंदर कौर ने बताया कि जांच में पता चला है कि वजीर सिंह ने पहले ही दो शादियां की हुई हैं।
विज्ञापन


आरोपी की पहली पत्नी ने उसे तलाक दे दिया है और दूसरा पत्नी का मामला कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें