फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीओ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Fri, 06 Jun 2014 11:01 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने एमटीओ में भर्ती कराने के नाम पर ढाई लाख की ठगी करने के आरोपी चंडीगढ़ निवासी राजिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता गांव मैरा जट्टा निवासी धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार घूम रहा था। इस दौरान उसका चंडीगढ़ के सेक्टर-7 सी निवासी राजिंद्र सिंह के साथ संपर्क हुआ।

राजिंद्र सिंह ने उन्हें पंजाब के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध होने की बात कहकर एमटीओ में भर्ती करवाने की बात कही। उसने अधिकारियों को खुश करने के नाम पर उनसे मोटी रकम मांगी।
विज्ञापन


तय सौदे के मुताबिक उन्होंने एमटीओ में भर्ती होने के लिए उसे ढाई लाख रुपये दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बावजूद उन्हें अब तक भर्ती तक नहीं कराया गया।

पैसे वापस मांगा गया लेकिन आरोपी उसे नहीं लौटा रहा है। शिकायत पर डीएसपी (सिटी) की जांच के आधार पर राजिंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें