थाना काहनूवान क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर आई किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुराचार किया। आरोप है कि आरोपी ने पहले पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर मौका पाकर उसे अपने घर में बुलाकर उसके साथ मुंह काला किया।
मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरदासपुर की महिला सेल की इंचार्ज शंाति देवी ने बताया कि युवती मूल रुप से बहला (तरनतारन) की निवासी है। वह चार माह से अपनी बुआ के घर रह रही थी। पीड़िता की उम्र करीब 15 साल है। पीड़ित की बुआ ने बताया कि घर के पास ही रहने वाला पड़ोसी युुवक पिछले कुछ दिनों से किशोरी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा था।
गत 29 मई की रात उसने किशोरी को बहला फुसला कर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इस बीच बुधववार को पीड़िता का सिविल अस्पताल गुरदासपुर में मेडिकल कराया गया।