रोलर स्केटर्स क्लब की ओर से अमृतसर में आयोजित की गई 11वीं ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन बढ़िया रहा।
स्कूल के विद्यार्थियों ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में पंजाब के स्थानीय निकाय और स्वास्थ्य शिक्षा व खोज मंत्री अनिल जोशी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
स्कूल के प्रिंसिपल पुष्प राज सोनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल अमृतसर में आयोजित की गई।
स्केटिंग कोच प्रदीप लूथरा के नेतृत्व मे 11 सदस्यीय रोलर स्केटिंग टीम ने जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों कृष्णांशु गुप्ता ने गोल्ड, अभिनव सिंह व तन्वी ने सिल्वर और विश्व तेज सिंह ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विजयी खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन राजिंदर सिंह संघा और डायरेक्टर मनजीत कौर संघा ने स्वागत किया।