आंखों में जहरीला पदार्थ गिरने पर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए आया व्यक्ति अस्पताल में सही इलाज न मिलने की बात कहकर वहां से चला गया।
ओपीडी में बैठे डॉक्टर इमरजेंसी से फोन आने के तुरंत बाद इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे लेकिन तब तक उस व्यक्ति के परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिर्जापुर निवासी रणजीत सिंह नामक व्यक्ति आंखों में जहरीला पदार्थ गिरने पर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।
वहां ड्यूटी दे रही महिला डॉक्टर ने उनका चेकअप किया लेकिन मरीज की आंखों से जलन न जाने पर महिला डाक्टर ने तुरंत ओपीडी में बैठे आंखों के डॉक्टर रमेश डोगरा को फोन किया और उन्हें तुरंत इमरजेंसी में आने को कहा। इतने में मरीज के परिजन सिविल अस्पताल में ठीक ढंग से उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए उसे वहां से ले गए।