अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति यूथ की ओर से वाइस प्रधान पंजाब विक्रम सिंह व जिला प्रधान बिन्नी वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के ठेकों के खिलाफ पुतला फूंककर रोष जताया गया।
इस दौरान समिति की ओर से रोष रैली भी निकाली गई। रैली उनके कार्यालय से शुरू होकर डलहौजी रोड व अन्य बाजारों से होती हुई जसवीर पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई। मौके पर पंजाब प्रधान रवि शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
रवि शर्मा ने कहा कि ईटीओ पठानकोट व संबंधित विभाग ने पठानकोट में कोई भी अवैध शराब की ब्रांच न खुले होने की बात कही थी। सोमवार को विभाग ने जसवीर पेट्रोल पंप के बिल्कुल सामने खुली अवैध शराब की ब्रांच को बंद करवा दिया।
इसके विरोध में मंगलवार को बंद की गई ब्रांच के समक्ष धरना देकर एक्साइज विभाग का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी अवैध रूप से शराब की ब्रांच खोलने की कोशिश की तो अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति यूथ संघर्ष और तेज कर देगी। इसकी जिम्मेदारी एक्साइज विभाग की होगी।
मौके पर उनके साथ नीनू ठाकुर, अंशु शर्मा, वारिस सैनी, दीपक कुमार, मक्खन सिंह, अबी सैनी, सुमित, तरुण, अमित, रोहित, रोमी, रोबिन वर्मा, मनु कपूर, अरविंद्र सिंह, अतुल शर्मा, बलराम सिंह, अभिजीत सैनी मौजूद थे।